वैशाख के शानदार डेथ ओवर्स ने दिलाई पंजाब को जीत
-
IPL में गुजरात को 11 रन से हराया
-
कप्तान श्रेयस ने 97 रन बनाए
अहमदाबाद । पंजाब किंग्स ने डेथ ओवर्स में बेहतरीन बैटिंग और बॉलिंग के दम पर गुजरात टाइटंस को 11 रन से हरा दिया। IPL में नए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उतरी पंजाब ने 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने भी 232 रन बना दिए, लेकिन ये स्कोर जीत के लिए काफी नहीं रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को गुजरात ने बॉलिंग चुनी। पंजाब से श्रेयस ने नाबाद 97 रन बनाए, उनके साथ शशांक सिंह ने 44 और प्रियांश आर्या ने 47 रन की पारी खेली। गुजरात से साई किशोर ने 3 विकेट लिए। साई सुदर्शन ने 74, जोस बटलर ने 54, शेरफन रदरफोर्ड ने 46 और कप्तान शुभमन गिल ने 33 रन बनाए।

जिम्बाब्वे दौरा टीम इंडिया के लिए क्यों है खास? श्रेयस अय्यर की कप्तानी से नए चेहरों तक सब पर नजर
15 साल पूरे होने पर 'सिंघम' को याद करना पड़ा भारी, अजय देवगन ट्रोलर्स के निशाने पर
शराब पीकर ड्राइविंग करना पड़ा भारी, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्टार वॉर्नर ने कोर्ट में कबूला जुर्म
DGP की आपत्ति के बाद बड़ा फैसला, IPS सुमन गुप्ता का केंद्रीय डेपुटेशन NOC रद्द
दिल्ली में मेट्रो सेवा प्रभावित, 16 स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद