बरेली। 
उत्तर प्रदेश के बरेली में मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी और यूपी AIMIM के अध्यक्ष शौकत अली ने बागेश्वरधाम के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर विवादित बयान दिया है। मौलाना ने कहा- पूरे सनातन धर्म को ही निशाना बनाया है। दुनिया में सबसे पहले इस्लाम आया है। पूरी दुनिया में जितने भी मजहब के लोग हैं, वे सभी हजरत-ए-आदम की औलाद हैं। शौकत अली ने कहा, वो हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं लेकिन, मेरा तो ये मानना है कि अतीत में वो भी मुसलमान थे। उन्होंने चारों वेदों को भी नहीं पढ़ा है। पहले मुझे वो सनातन का मतलब ही समझा दें। आगरा में 6 सितंबर को धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम रद्द होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, असली मुस्लिम तो विदेशों में हैं, यहां पर सब कन्वर्टेड मुसलमान हैं। अगर वो अपने पूर्वज खंगालें तो सब सनातनी मिलेंगे। 3000 साल पहले इस पृथ्वी पर यदि कोई रहता था, तो केवल सनातनी रहते थे। जिसका न आदि है और न अंत है।