अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत पहुंचे
-
पत्नी-बच्चों संग पारंपरिक नृत्य देखा; अक्षरधाम मंदिर जाएंगे
नई दिल्ली। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को पत्नी और बच्चों के साथ भारत पहुंचे। वे पत्नी उषा वेंस और तीनों बच्चों- इवान, विवेक और मीराबेल के साथ 4 दिन भारत में रहेंगे। उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह जेडी वेंस का पहला आधिकारिक भारत दौरा है। वेंस का प्लेन सुबह 9:45 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा। यहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें रिसीव किया। एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वेंस, उनकी पत्नी और बच्चों के सामने कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य पेश किया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति यहां से अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को अमेरिकी उपराष्ट्रपति को डिनर देंगे। वेंस विदेश मंत्री एस जयशंकर, NSA अजित डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से मुलाकात करेंगे।

2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात