मिल्कीपुर में उलटफेर, भाजपा 41 हजार वोट से आगे
- अयोध्या सांसद घर से नहीं निकले
- बोले-भाजपा के गुंडों ने बूथ कैप्चरिंग की
अयोध्या। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। भाजपा जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। अब तक 17 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें 41,724 वोटों से आगे चल रही है। भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है। हलवाई लड्डू बना रहे हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद और उनके सांसद पिता अवधेश प्रसाद सुबह से घर से ही नहीं निकले हैं। पूर्व भाजपा प्रवक्ता अवधेश पांडेय ने कहा- अयोध्या में सपा ने राम का अपमान किया। जनता ने उसका बदला लिया। इस पर सांसद अवधेश प्रसाद ने पलटवार किया। कहा- भाजपा ने बेईमानी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके गुंडों ने बूथ कैप्चरिंग की। इसके बाद भी भाजपा हारेगी। मिल्कीपुर में अगर भाजपा जीतती है तो 8 साल बाद फिर से सीट पार्टी के खाते में जाएगी। बड़ी बात यह है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी विधानसभा सीट पर बीजेपी 7 हजार वोट से सपा से हार गई थी।

मिलावटखोरों पर शिकंजा: हाजीपुर में 72 किलो पनीर नष्ट, फतुहा में फॉर्मेलिनयुक्त 126 लीटर दूध जब्त कर कराया गया नष्ट
दाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
बिहार में बाढ़ के बीच सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, मुस्लिम कब्रिस्तान में हुआ हिंदू महिला का अंतिम संस्कार
13 साल पुराने डकैती कांड में सात दोषियों को 10-10 साल की सजा
बिहार में कांग्रेस-आरजेडी के बीच बढ़ी दूरी, विधान परिषद चुनाव में अलग-अलग लड़ने के संकेत
नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत