68 घंटे बाद शिप्रा में मिला लेडी कॉन्स्टेबल का शव:उज्जैन में पुल से 70 मीटर दूर मिली कार; TI-SI की लाश पहले मिल चुकी
उज्जैन।
उज्जैन में नदी में बही कॉन्स्टेबल आरती पाल की कार शिप्रा में मिल गई है। आरती पाल का शव कार के पिछले हिस्से में मिला है। एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि जिस पुल से कार गिरी थी, वहां से लगभग 70 मीटर आगे मिली है। NDRF और गोताखोरों की टीम कंफर्म कर रही है। हमारी पहली प्राथमिकता उनकी बॉडी को सुरक्षित बाहर निकालना है। गाड़ी लोकल गोताखोर मोहम्मद इरफान ने खोजी है। गोताखोर इरफान ने बताया कि चार दिन से गाड़ी की सर्चिंग चल रही थी। आज मैंने टीआई सर से 15 मिनट का टाइम लिया था। अपने अंदाज से जहां कार गिरी थी, वहीं से गाड़ी की सर्चिंग की। उसी जगह पर कार और कॉन्स्टेबल आरती पाल का शव मिला है। जिसके बाद टीम को सूचना दी। वहीं, बेटी का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद कॉन्स्टेबल आरती के पिता भी मौके पर पहुंचे। वे बार-बार बेसुध हो रहे हैं। पुलिसकर्मी और परिजन उन्हें संभाल रहे हैं।
130 गोताखोर पिछले 68 घंटे से तलाश कर रहे थे
बता दें, NDRF, SDERF, होमगार्ड, पुलिस और मां शिप्रा तैराक दल के 130 सदस्य पिछले 68 घंटे से उन्हें तलाश रहे थे। सोमवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ था। सर्चिंग ऑपरेशन अंधेरा होने के कारण शाम 7 बजे रोक दिया गया था।
मंगलवार सुबह 8 बजे बचाव दल फिर पानी में उतरा। उन्हें तलाशने में सोनार डिटेक्शन उपकरण की भी मदद ली गई। उन्हेल थाने में पदस्थ आरती पाल अपनी कार से शनिवार रात इसी थाने के प्रभारी अशोक शर्मा और एसआई मदनलाल निनामा के साथ एक नाबालिग के अपहरण केस की जांच के लिए चिंतामन थाना क्षेत्र जा रही थीं।
इस दौरान उनकी तेज रफ्तार कार शिप्रा नदी में गिर गई थी। रविवार को टीआई शर्मा का शव मिला और उनका उसी दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि घटना के दो दिन बाद सोमवार शाम एसआई निनामा का शव भैरवगढ़ क्षेत्र में ही मिला।

नए स्मार्टफोन नथिंग फोन (4ए) की है आकर्षक डिजाइन