लैंड पुलिंग पर किसान संघ आमने-सामने:किसान कांग्रेस बोली-दिखावे के लिए संघ कर रहा आंदोलन
उज्जैन ।
उज्जैन लैंड पुलिंग मामले का विरोध कर रहे किसान संघ पर मप्र किसान कांग्रेस ने भाजपा की बी पार्टी होने का आरोप लगाया है। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि किसान संघ तो भाजपा की ही बी पार्टी है। वह लैंड पुलिंग मामले में दिखावे वाला आंदोलन कर रहे हैं और केवल इसी मामले में बोल रहे हैं। इस मामले में किसान संघ का कोई पदाधिकारी नहीं बोल रहा है। चौहान ने कहा कि जब कांग्रेस ने किसानों के हक में मैदानी लड़ाई शुरू कर दी तो किसान संघ सामने आया। वरना तो वह इस मामले में खामोश था। इन आरोपों पर किसान संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख राहुल धूत ने जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस क्या कहती है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। किसान संघ यदि भाजपा का समर्थन करता तो उन्हें खुला चैलेंज नहीं देता कि आप लैंड पुलिंग करके बताइए। धूत ने कहा कि न केवल लैंड पुलिंग, बल्कि प्रदेश में खाद, बीज समेत किसानों की दूसरी समस्याओं को लेकर भी संघ ने ज्ञापन दिया है।

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, बोले- टीएमसी के गुंडों का ‘यूपी मॉडल’ से होगा इलाज