रसूखदार महाकाल के गर्भगृह में...आम भक्त घंटों कतार में
उज्जैन ।
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रसूखदार बलपूर्वक गर्भगृह में प्रवेश कर रहे हैं और आम भक्तों को मंदिर परिसर में भी प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। आधा सवान बीत जाने के बाद भी भक्त मंदिर परिसर स्थित चौरासी महादेव मंदिरों के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। मंदिर प्रशासन की बद इंतजामी के कारण देशभर से आए कई श्रद्धालु चौरासी महादेव की अधूरी यात्रा छोड़कर अपने घरों को लौट गए हैं।
धर्मधानी उज्जैन में महाकाल के अलावा चौरासी महादेव के भी मंदिर है। मान्यता है श्रावण मास में चौरासी महादेव के दर्शन करने से मनुष्य चौरासी लाख योनी के चक्र से मुक्त हो जाता है, साथ ही उन्हें सुख समृद्धि की प्राप्ति भी होती है। इसी मान्यता के चलते श्रावण मास में प्रतिवर्ष हजारों भक्त चौरासी महादेव दर्शन यात्रा करने उज्जैन आते हैं।
रटारटाया जवाब- परिसर में निर्माण चल रहा
महाकाल मंदिर प्रशासन चौरासी महादेव की महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा के प्रति उदासीनता बरत रहा है। अफसर इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। पूछने पर रटारटाया जवाब मिलता है, परिसर में निर्माण चल रहा है जब पूरा होगा तब प्रवेश प्रारंभ किया जाएगा। जबकि मंदिर से जुड़े जानकारों का कहना है कि अधिकारी व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं। भीड़ को देखते हुए परिसर में प्रवेश नहीं खोला जा रहा है। इसके लिए भक्तों की धार्मिक भावना व तीर्थ यात्रा के महत्व को भी दरकिनार किया जा रहा है।

राजनीतिक माहौल गरमाया, सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना