भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के दो छज्जे गिरे
-
तेज आंधी और बारिश ने पहुंचाया पुरानी बिल्डिंग को नुकसान
भोपाल। बुधवार रात तेज हवा और आंधी ने राजधानी में अचानक कहर बरपा दिया। इसका सबसे बड़ा असर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग पर देखने को मिला, जहां तेज आंधी के चलते भवन के दो छज्जे भरभराकर नीचे गिर गए। हादसा रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। छज्जे गिरने से स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग के अंदर और बाहर मलबा फैल गया। बाहर स्थित रेस्टोरेंट को भी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा तेज हवाओं के कारण प्लेटफार्म नंबर-5 की तरफ लगे एडवर्टाइजमेंट बोर्ड और स्टेशन की बिल्डिंग के कांच भी टूट गए। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। रेलवे प्रबंधन और बंसल ग्रुप की टीम मौके पर पहुंचकर तुरंत मलबा हटाने के काम में जुट गई है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं।वहीं घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, हालांकि कुछ ही समय में स्थिति सामान्य हो गई।
अब तक की स्थिति
- हादसा रात करीब 9 बजे का
- पुरानी बिल्डिंग के दो छज्जे गिरे
- रेस्टोरेंट को हुआ नुकसान
- प्लेटफार्म नंबर-5 की तरफ टूटे कांच और बोर्ड
- कोई घायल नहीं
- मलबा हटाने का काम जारी

राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान