ट्रम्प ने सबसे बड़े मिलिट्री अफसर को हटाया
- अश्वेत जनरल ने 2020 में ब्लैक लाइव्स मैटर को सपोर्ट किया था
- 5 और रक्षा अधिकारी बर्खास्त
वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार की रात देश के सबसे बड़े मिलिट्री अफसर को अचानक हटा दिया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन चार्ल्स सी क्यू ब्राउन जूनियर समेत रक्षा विभाग के 6 अफसरों को निकाल दिया गया है। जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ चेयरमैन अमेरिका में सबसे सीनियर अफसर होता है। कानून के मुताबिक यह राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री का मुख्य सैन्य सलाहकार होता है। अमेरिका में सरकार बदलने के बाद चेयरमैन को बदलने का चलन नहीं है। वह चार का कार्यकाल पूरा करता है और दोनों प्रशासन के बीच पुल का काम करता है। लेकिन सी क्यू सिर्फ 16 महीने ही पद पर रह पाए। सी क्यू ने 2020 में एक अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद शुरू हुए ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन का सार्वजनिक तौर पर समर्थन किया था। तब ट्रम्प राष्ट्रपति के पद पर थे। ट्रम्प के 2020 चुनाव में हुई हार के पीछे इस आंदोलन की बड़ी भूमिका मानी जाती है। सी क्यू के अलावा 5 और पेंटागन अफसर बर्खास्त हुए हैं। इनमें पहली बार नौसेना की जिम्मेदारी संभालने वाली महिला अफसर एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी, एयर फोर्स के डिप्टी चीफ जेम्स स्लाइफ के अलावा आर्मी, एयरफोर्स और नेवी के 3 टॉप वकील शामिल हैं। फिलहाल इनके नामों का खुलासा नहीं हुआ है।
4 स्टार अफसर की जगह रिटायर्ड 3 स्टार अफसर को जिम्मेदारी
बीबीसी के मुताबिक अमेरिका में आमतौर पर सरकार बदलने के बाद जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ को बदलने का चलन नहीं है। यह अधिकारी दोनों प्रशासन के बीच पुल का काम करता है।
सी क्यू अमेरिकी सैन्य इतिहास में दूसरे ब्लैक अफसर थे जो इस पद तक पहुंचे थे। वे 4 स्टार लड़ाकू फाइटर हैं। उनकी जगह रिटायर 3 स्टार वायु सेना जनरल डैन केन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ट्रम्प और डैन केन की मुलाकात 2018 में इराक में हुई थी। तब केन ने कहा था कि वे ट्रम्प के लिए जान भी दे सकते हैं। ट्रम्प इससे काफी खुश हुए थे। ट्रम्प ने बाद में आरोप लगाया कि उनकी वजह से बाइडेन ने डैन केन का प्रमोशन नहीं किया। वे 4 स्टार अफसर बनने के काबिल थे।
रक्षा मंत्री ने हटाने का दिया था संकेत
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पद संभालने से पहले नवंबर में सी क्यू ब्राउन को हटाने का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिकी सेना में विविधता और समानता (ष्ठश्वढ्ढ) को खत्म करना होगा और सबसे पहले जॉइंट चीफ स्टाफ चेयरमैन को बर्खास्त करना होगा। अब सी क्यू की बर्खास्तगी के बाद इसे उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत