ट्रम्प ने भारत पर 20-25% टैरिफ लगाने के संकेत दिए
- बोले—भारत अमेरिका पर ज्यादा टैरिफ लगाता है
- 1 अगस्त से टैरिफ लागू होना है
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को भारत पर 20 से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के संकेत दिए। एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने एक रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी। इसमें कहा गया था कि भारत 20 से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। ट्रम्प ने कहा कि भारत एक अच्छा दोस्त रहा है, लेकिन वह दूसरे देशों के मुकाबले अमेरिका पर ज्यादा टैरिफ लगाता रहा है। अब मैं इंचार्ज हूं इसलिए यह सब खत्म हो जाएगा। ट्रम्प ने इस दौरान फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने का दावा किया। ट्रम्प की प्रतिक्रिया टैरिफ लागू होने की तारीख 1 अगस्त से पहले आई है। हालांकि, ट्रंप ने भारत को टैरिफ लगाने के बारे में कोई चिट्ठी नहीं भेजी है। जैसा कि उन्होंने कई दूसरे देशों के लिए किया है। ट्रम्प ने 2 अप्रैल को 100 से ज्यादा देशों पर टैरिफ लगाया था। तब उन्होंने भारत पर 26% टैरिफ लगाया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे 90 दिनों के लिए टाल दिया।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
स्टेशन पर जोरदार धमाका: कटरा जा रही ट्रेन का स्लीपर कोच दो भागों में टूटा, टॉयलेट के उड़े परखच्चे
गर्मी से मिलेगी राहत: जून मध्य से शुरू होंगी प्री-मानसून गतिविधियां, पंजाब में इस तारीख को मानसून की दस्तक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद