अमेरिका में ट्रक ने न्यू-ईयर मना रहे लोगों को रौंदा,15 की मौत
- दर्जनों लोग घायल, पुलिस कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया
वॉशिंगटन। अमेरिका के लुइसियाना राज्य के न्यू ऑर्लियंस शहर में एक जनवरी को एक शख्स ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर पिकअप ट्रक चढ़ा दिया। इसमें 15 की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे की है। इस वक्त न्यू ऑर्लियंस में रात के 3 बजकर 15 मिनट हो रहे थे। शहर की सबसे व्यस्तम बॉर्बन स्ट्रीट पर हजारों लोग जश्न मना रहे थे। अचानक एक गाड़ी भीड़ को रौंदते हुए आगे बढ़ी। इसके बाद हमलावर पिकअप ट्रक से बाहर आया और लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें हमलावर की मौत हो गई। मुठभेड़ में दो पुलिस वाले भी घायल हो गए।

जल संकट से बेहाल पाकिस्तान, कनाडा से मांगी आपात सहायता
मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को मंजूरी, विधानसभा से बिल पारित
रोहित के खिलाफ चल रही चर्चाओं पर अश्विन का पलटवार, बताया क्यों जरूरी है कप्तान का साथ
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, 28 IAS अफसरों के विभाग बदले; कई जिलों में नए अधिकारी तैनात