चीख रहे थे चारों तरफ पड़े घायल...कम पड़ गईं एंबुलेंस, प्राइवेट वाहन बुलाए

चित्रकूट।  चित्रकूट जिले में चालक को झपकी आने से पिकअप दूसरी तरफ चली गई। इससे वह सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हो गई, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  चित्रकूट में हाईवे पर डीसीएम व पिकअप की टक्कर के बाद घायल व मृतकों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी कम पड़ गई। सूचना के 15 मिनट बाद एक एबुलेंस पहुंची। 30 मिनट बाद दो एंबुलेंस और पहुंची। घायलों को रामनगर सीएचसी लेकर पहुंची। यहां नाममात्र का इलाज होने के बाद सभी को रेफर कर दिया गया। तीन एंबुलेंस घायलों को लेकर जिला अस्पताल गईं। प्रयागराज ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने तीन बोलेरो को बुलाकर घायलों को प्रयागराज की ओर रवाना किया। 

20 मिनट बाद पहुंची पुलिस 
लगभग 20 मिनट बाद रैपुरा थाना पुलिस टीम पहुंची और 40 मिनट बाद एसपी भी मौके पर पहुंचे। लगभग एक घंटे बाद विधायक भी पहुंचे। पुलिसकर्मी भी ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से लिटा रहे थे। इसके बाद एसपी सीएचसी पहुंचे तो वहां मौजूद स्टाफ आनन फानन सबके इलाज में जुट गया। रामनगर अस्पताल की हालत यह थी कि वहां गंदे बेड थे और महज दो स्टाफ था। घटना की जानकारी होने के बाद अस्पताल कैंपस में रहने वाले दो डॉक्टर पहुंचे इसके बाद घायलों का लगभग 20 मिनट बाद इलाज शुरू हो सक

पंचनामा के लिए शाम को छह बजे पहुंची पुलिस 
पिकअप और डीसीएम की सीधी भिडंत में पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। जिला अस्पताल में संतराम और बच्चा को दोपहर करीब दो बजे मृत घोषित किया गया था। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी शव का पंचनामा के लिए पुलिस शाम करीब छह बजे जिला अस्पताल पहुंची। इससे परिजनों में नाराजगी रही। इधर, प्रयागराज ले जाते रास्ते में कौनेन की मौत के बाद परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंच गए। वहां से मेमो न होने की बात कहकर लौटा दिया गया। उसके बाद परिजन शव लेकर छह बजे जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पंचनामा भरा गया। 
टक्कर की आवाज सुनते ही मदद के लिए दौड़े ग्रामीण 
दोपहर लगभग 12 बजे सन्नाटा था। इसी बीच भखरवार मोड़ पर टकराने की तेज आवाज आई। आसपास के लोग दौड़कर सड़क पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर चीख पड़े। चारों तरफ पड़े घायल चीख रहे थे। उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे। यह देखकर ग्रामीणों की रूह कांप गई। तुरंत लोग राहत कार्य में जुट गए। राम साहू और दुर्गा को जब बाहर निकाला तो कराह रहे थे। ये लोग पानी मांग रहे थे। कंधे का सहारा देकर लाया तो दोनों सड़क पर गिर गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद हर तरफ चीख पुकार मची थी। लोग पीड़ित परिजनों को ढांढस बधा रहे थे।

चालक को आई झपकी, पिकअप डीसीएम से भिड़ी, पांच की मौत 
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में चालक को झपकी आने से पिकअप दूसरी तरफ चली गई। इससे वह सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार पांच लोगों की मौत हादसा रविवार को दोपहर करीब 12:00 बजे झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर भखरवार मोड़ की बंधी के पास हुआ। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने बुलडोजर से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।