CM योगी के जनता दर्शन में टॉप अफसर मुस्तैद
-
मुख्य सचिव से लेकर DGP तक ने सुनीं समस्याएं
-
दिव्यांगों को चार्जेबल स्टिक दी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस बार के जनता दर्शन में खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री के साथ शासन के कई बड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई तय है। कई फरियादियों की शिकायतों का मौके पर ही शिकायतों का समाधान कराया गया। इस दौरान सीएम योगी ने दो दिव्यांगों को चार्जेबल स्टिक दी। राजस्व परिषद के अध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
फरियादियों के बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट दी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम में कुछ फरियादी अपने बच्चे भी साथ लाए थे। इस दौरान CM ने एक बच्चे को गोद में उठा लिया। उसे दुलारा-पुचकारा। एक अन्य बच्चे को योगी ने चॉकलेट दी। उनके परिजनों से कहा कि इनका समय से टीकाकरण कराते रहें। जनता दर्शन को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, डीजीपी प्रशांत कुमार समेत वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने विशेष बना दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न 