• सोना 388 रुपए गिरकर 85,093 रुपए पर आया
  • चांदी 94,400 रुपए किलो बिक रही

नई दिल्ली। सोने के दाम में बुधवार को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 388 रुपए गिरकर 85,093 रुपए हो गया है। इससे पहले 11 फरवरी को सोना 85,481 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं ये 85,903 रुपए पर ओपन हुआ था, जो इसका ऑलटाइम हाई है। हालांकि चांदी की कीमत में आज बढ़त है। एक किलो चांदी की कीमत 230 रुपए बढ़कर 94,400 रुपए किलो पर पहुंच गई है। कल चांदी का भाव 94,170 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
1 जनवरी से अब तक सोना 8,931 महंगा हुआ
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 8,931 रुपए बढ़कर 85,093 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 8,383 रुपए बढ़कर 94,400 रुपए पर पहुंच गया है।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली :10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,820 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,670 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86,670 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,670 रुपए है।
भोपाल :10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,720 रुपए है।