आज सोना 1039 रुपए गिरकर 84959 रुपए पर आया

- चांदी में भी 2930 रुपए की गिरावट
- ये 95023 रुपए किलो बिक रही
नई दिल्ली। सोना-चांदी के दाम में सोमवार को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,039 रुपए कम होकर 84,959 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोना 85,998 रुपए पर था। वहीं 14 फरवरी को सोने ने 86,089 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। एक किलो चांदी की कीमत 2,930 रुपए गिरकर 95,023 रुपए किलो हो गई है। कल चांदी का भाव 97,953 रुपए किलो था। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,770 रुपए है।
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 79,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,620 रुपए है।
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 79,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 86,670 रुपए है।