चर्चित शो में नजर आईं यह जांबाज ऑफिसर
- एक लाख के सवाल पर दिया जवाब
- बुंदेलखंड से है गहरा नाता
झांसी। कर्नल सोफिया कुरैशी का जन्म न सिर्फ बुंदेलखंड में हुआ बल्कि दुश्मनों को मात देने का हुनर भी उन्होंने झांसी में सीखा। कर्नल सोफिया कुरैशी के जरिये पूरी दुनिया ने पाकिस्तान में आतंकी हरकतों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर का सच जाना। उनका जन्म न सिर्फ बुंदेलखंड में हुआ बल्कि दुश्मनों को मात देने का हुनर भी उन्होंने झांसी में सीखा। कर्नल सोफिया का झांसी के बबीना में प्रशिक्षण हुआ है। झांसी में बतौर मेजर पद पर तैनात रहीं। कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन आ गया है, 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस स्पेशल शो में भारतीय सशस्त्र बलों की सम्मानित अधिकारी जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर मीडिया ब्रीफिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वह नजर आईं। इस क्विज रियलिटी शो में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी, भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय नौसेना की कमांडर प्रेरणा देवस्थली शामिल रही। तीनों ने क्विज में शामिल होने की वजह बताई।
एक लाख रुपए के सवाल पर कर्नल सोफिया ने कहा वह शो से जीती हुई रकम को इंडियन आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फंड में योगदान के रूप में देंगी। विंग कमांडर व्योमिका ने ‘उम्मीद आशा किरण’ को देना चाहती हैं. अमिताभ बच्चन ने खेल आगे बढ़ाते हुए एक लाख रुपये का सवाल पूछा।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव