इस हफ्ते सोना-चांदी में रही तेजी
- सोना 1109 बढ़कर 80348 पर पहुंचा
- चांदी 391 महंगी होकर 91211 प्रति किलो बिक रही
नई दिल्ली। इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (ढ्ढक्चछ्व्र) के अनुसार, पिछले शनिवार यानी 18 जनवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 79,239 रुपए था, जो अब यानी 25 जनवरी को 80,348 रुपए पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसके दाम 1,109 रुपए बढ़े हैं। वहीं इस हफ्ते चांदी 391 रुपए महंगी होकर 91,211 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। पिछले शनिवार को ये 90,820 रुपए प्रति किलो पर थी। सोने ने पिछले साल 30 अक्टूबर को 79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर 2024 को 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,570 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,420 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 75,550रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 82,420 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,420 रुपए है।
भोपाल :10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 75,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 82,470 रुपए है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी