इस हफ्ते सोना-चांदी में रही बड़ी गिरावट
सोना 1,545 गिरकर 75,377 पर आया
चांदी 4,843 सस्ती होकर 85,133 प्रति किलो बिक रही
नई दिल्ली। इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार को सोना 76,922 रुपए पर था, जो अब (21 दिसंबर) को 75,377 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,545 रुपए गिरी है। चांदी पिछले शनिवार को 89,976 रुपए पर थी, जो अब 85,133 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 4,843 रुपए घटी है। वहीं 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,600 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,450 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,450 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,450 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,500 रुपए है।