सैफ पर हमले के बाद लिखी गई 'पटकथा' की पोल खुलनी शुरू!
नवाब और बेगम के बयानों में फर्क
मुंबई। सैफ अली खान मामले में नया मोड़ सामने आया है। इस केस में सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बयानों में अलगाव देखने को मिल रहा है। सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक नया मोड़ सामने आ रहा है। सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बयानों को लेकर फिर चर्चा होने लगी है। मुंबई पुलिस ने गुरुवार को सैफ अली खान का बयान दर्ज किया। इसमें और उनकी पत्नी के बयान में अतंर आ रहा है। वहीं, आरोपी पर भी हुई कार्रवाई में एक नया मोड़ सामने आया है।
सैफ अली खान ने दिया ये बयान
सैफ अली खान ने हमले को लेकर बयान में बताया कि वे 11वीं मंजिल पर थे। 15-16 जनवरी की रात नैनी एलियामा फिलिप की आवाज आई जिसे सुनकर वे और उनकी पत्नी करीना कपूर खान जहांगीर के कमरे में गए, जबकि करीना ने कहा कि सिर्फ सैफ ही जहांगीर के कमरे में गए थे।
आरोपी की होगी फॉरेंसिक जांच
सैफ अली खान मामले के आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। सैफ पर हमला करने वाले आरोपी की फॉरेंसिक जांच भी की जाएगी। मुंबई की एक अदालत ने पुलिस से आरोपी की पहचान के लिए फोरेंसिक परीक्षण की मांग की, जिसे कोर्ट ने भी मंजूर कर लिया।
आरोपी के पिता ने कही ये बात
वहीं, आरोपी के पिता ने कहा है कि उसके बेटे को फंसाया गया है। वह मदद के लिए बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय व भारतीय उच्चायोग से संपर्क करेगा। उन्होंने कहा था कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा शख्स उनका बेटा नहीं है। पिता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे को कुछ समानताओं के आधार पर गिरफ्तार किया गया और मामले में फंसाया गया।
29 जनवरी तक बढ़ी हिरासत
मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक अदालत को बताया कि उसे पिछले सप्ताह सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार शख्स के चेहरे की पहचान करनी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या यह वही शख्स है, जो बांद्रा में अभिनेता की इमारत के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। पुलिस ने आरोपी शख्स शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर (30) को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया। शहजाद की पुलिस हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज