आज से शुरू होंगे IPL के बचे मैच
-
कोलकाता के लिए करो या मरो वाला मैच
-
बेंगलुरु में बारिश की 84% आशंका
स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 58वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इस सीजन का पहला ही मैच इन्ही दोनों टीमों के बीच खेला गया था। उस मैच में बेंगलुरु ने कोलकाता को 7 विकेट से हराया था। पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज RCB नॉकआउट में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। टीम के 11 मैचों में 8 जीत के साथ 16 पॉइंट्स हैं। हालांकि पहले नंबर पर गुजरात ने भी इतने ही मैच जीते हैं लेकिन नेट रन रेट उसका बेंगलुरु से थोड़ा बेहतर है। वहीं, 12 मैच में से 6 मैच हार चुकी कोलकाता के लिए प्लेऑफ के लिहाज से ये मैच करो या मरो का है। टीम हारी तो वह आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली चौथी टीम बन जाएगी

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई