दिन के निचले स्तर से 400 अंक संभला बाजार
-
सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 74,450 पर कारोबार कर रहा
-
निफ्टी में 50 अंक की तेजी
मुंबई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार को सेंसेक्स में करीब 100 अंक ऊपर 74,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से करीब 400 अंक ऊपर है। निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है, ये 22,600 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से14 में तेजी और 36 में गिरावट है। निफ्टी ऑटो, मेटल और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में आज गिरावट है। एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, रिलायंस, टाटा स्टील और लार्सन एड टूब्रो में 1% तक की तेजी है। वहीं, इंफोसिस, NTPC, HCL टेक, टेक महिंद्रा और जोमैटो के में 1% से ज्यादा की गिरावट है।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में गिरावट
- एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 1.85%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.12% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.046% की गिरावट है।
- 6 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,377.32 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,617.80 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- 6 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.99% गिरकर 42,579 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.78% और नैस्डेक कंपोजिट में 2.61% की गिरावट रही।
गुरुवार को 609 अंक चढ़कर बंद हुआ था बाजार
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार (6 मार्च) को सेंसेक्स 609 अंक चढ़कर 74,340 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 207 अंकों की तेजी है, ये 22,544 के स्तर पर बंद हुआ। मेटल, फार्मा और ऑयल एंड गैस के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। निफ्टी मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 2.5% ऊपर रहे। फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स करीब 1.50% ऊपर रहा। ऑटो और मीडिया इंडेक्स करीब 1% ऊपर बंद हुआ। एशियन पेंट, रिलायंस और एनटीपीसी सेंसेक्स के टॉप गेनर्स रहे।

भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे