युवक ने युवती को थप्पड़ मारे, बाल पकड़कर घसीटा
-
रीवा में बीजेपी दफ्तर के पास मारपीट
-
कांग्रेस बोली- पुलिस का डर खत्म
रीवा । रीवा में एक युवती से अभद्रता का वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक, युवती को लगातार थप्पड़ मार रहा है। उसके बाल घसीट रहा है। वह कह रहा है- तूने गाली कैसे दी, चल थाने। आसपास खड़े लोग भी उसकी मदद नहीं कर रहे हैं। घटना का वीडियो शुक्रवार देर रात सामने आया। मामला शहर के ढेकहा स्थित बीजेपी कार्यालय के पास बनी चौपाटी का बताया जा रहा है। घटना कब की है, इसका खुलासा नहीं हुआ है और न ही युवक-युवती का पता चल सका है। रीवा एसपी विवेक सिंह के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर में CJI ने डिजिटल न्याय व्यवस्था की सराहना की
स्कूल पर महिला कर्मियों को धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप
केरल कांग्रेस में शक्ति प्रदर्शन के बाद एकता का संदेश, सतीशन और वेणुगोपाल की मुलाकात चर्चा में
केरल शपथ समारोह से शशि थरूर की दूरी चर्चा में, सामने आई बड़ी वजह