दक्षिण-पूर्वी ईरान में आतंकी हमला, 8 की मौत, कई घायल
तेहरान । दक्षिण-पूर्वी ईरान में एक आतंकवादी हमले में करीब आठ लोग मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान के दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में एक कोर्ट हाउस पर हुए घातक आतंकवादी हमले में करीब आठ लोग मारे गए और एक दर्जन से ज़्यादा घायल हो गए। रिपोर्ट में बताया गया हैं कि सिस्तान-बलूचिस्तान की राजधानी ज़ाहेदान में हुए हमले में पूरी संभावना है कि एक आत्मघाती हमलावर शामिल था।
लोकल मीडिया के मुताबिक, सुन्नी जैश अल-अदल बलूच समूह के बंदूकधारियों ने ईरान के अशांत दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में एक कोर्टहाउस पर हमला किया। कोर्ट हाउस के आसपास धमाकों और गोलियों की आवाज़ें सुनी गईं। इसके साथ ही, जैश अल-अदल ने एक बयान में हमले की ज़िम्मेदारी ली है। हमले के बाद कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बलूच मानवाधिकार समूह ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि हमले में कई न्यायिक कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी मारे गए या घायल हो गए। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा के पास सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत ईरान के सुन्नी मुस्लिम बलूच अल्पसंख्यकों का घर है, जो लंबे वक्त से आर्थिक हाशिए पर होने और राजनीतिक बहिष्कार की शिकायत करते रहे हैं।

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
गैस लीकेज बना काल: पुणे में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका, मलबे में तब्दील हुआ मकान, 3 की गई जान
नीट विवाद पर सरकार को घेरा: संजय राउत बोले- 'अन्ना हजारे को रालेगण सिद्धि से दिल्ली आकर कॉकरोच जनता पार्टी के युवाओं को देना चाहिए आशीर्वाद'