दिल्ली में किराएदारों को मिलेगी फ्री बिजली और पानी
केजरीवाल ने की एक और बड़ी घोषणा
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आप सरकार दिल्ली में किराएदारों को फ्री बिजली और पानी देगी। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आप सरकार दिल्ली में किराएदारों को फ्री बिजली और पानी देगी। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद हम ऐसी योजना लेकर आएंगे जिससे किराएदारों को भी फ्री बिजली और पानी का फायदा मिल सके।
दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री चलाने पर रोक लगाई
उधर, आप ने दिल्ली पुलिस पर कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री चलाने पर रोक लगाने का दावा किया है। आप का कहना है कि भाजपा के कहने पर दिल्ली पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री अनब्रेकेबल की स्क्रीनिंग पर रोक लगाई है। यह डॉक्यूमेंट्री अनब्रेकेबल आप नेताओं के जेल जाने को लेकर बनी है। आज 11:30 बजे प्यारे लाल भवन (आईटीओ) में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होनी थी।
भाजपा पर बरसे अरविंद केजरीवाल
वहीं, अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, आज भाजपा की साजिशों और षड्यंत्रों का पर्दाफाश करने वाली फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इसमें आप के नेताओं को फर्जी तरीके से जेल भेजने की भाजपा की साजिशों को दिखाया गया। यह स्क्रीनिंग प्राइवेट थी। इसका चुनाव से कोई संबंध नहीं था, लेकिन भाजपा ने दिल्ली पुलिस को भेजकर स्क्रीनिंग रुकवा दी।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज