तनुश्री दत्ता ने लगाई मदद की गुहार:कहा-
-
मुझे मेरे ही घर में हैरेस किया जा रहा है
-
कोई मदद करो, इससे पहले देर हो जाए
तनुश्री दत्ता ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट कर रोते हुए मदद की गुहार लगाई है। एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्हें पिछले 4-5 सालों से हैरेस किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने मंगलवार को परेशान होकर पुलिस बुलाई थी, लेकिन उनसे कहा गया कि वो शिकायत लिखवाने के लिए पुलिस स्टेशन आएं। एक्ट्रेस ने कहा है कि देर होने से पहले उनकी मदद की जाए।तनुश्री दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रोती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, 'दोस्तों मुझे मेरे ही घर में हैरेस किया जा रहा है। मैंने अभी पुलिस को कॉल किया है। परेशान होकर मैंने पुलिस को कॉल किया पुलिस आई। उन्होंने मुझे पुलिस स्टेशन आकर शिकायत करने को कहा है। मैं कल या परसों शिकायत करूंगी। मैं ठीक नहीं हूं। मुझे इतना परेशान किया गया है चार-पांच सालों में कि मेरी तबीयत खराब हो गई है। मैं कोई काम नहीं कर पा रही हूं, मेरा घर बिखरा पड़ा हुआ है।''मैं घर में नौकरानी नहीं रख पा रही हूं। नौकरानी के साथ मेरा बुरा एक्सपीरियंस रहा है। वो घर आकर चोरी करती हैं। मुझे पूरा काम करना पड़ रहा है। मेरे दरवाजे के बाहर आकर लोग (इतना कहते ही तनुश्री रो पड़ती हैं)।'वीडियो के साथ तनुश्री दत्ता ने लिखा है, 'मैं इस हैरेसमेंट से तंग आ चुकी हूं। ये 2018 से चल रहा है। हैश टैग मीटू। आज तंग आकर पुलिस को कॉल किया। प्लीज कोई मदद करो। कुछ करो इससे पहले देर हो जाए।'

संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना
कागजों में किसान, हकीकत में कोई और ले गया खाद; दावों पर उठे सवाल
अनुराग डोभाल ने रिश्ते को लेकर किया सनसनीखेज दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित सबूत
श्रेयस अय्यर ने पहली जीत का क्रेडिट वीवीएस लक्ष्मण को सौंपा, ड्रेसिंग रूम में की खुलकर तारीफ