पंजाब में टैंकर का टायर फटा, युवक जिंदा जला
टैंकर बेकाबू होकर कार से टकरा गया, कार में लगी आग
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में गुरुवार दोपहर पेट्रोल से भरे टैंकर का टायर फट गया, जिससे वह बेकाबू होकर एक ब्रेजा कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में आग लग गई और उसमें सवार एक युवती और युवक जिंदा जल गए। दोनों की वहीं मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार रेलिंग से टकराई और उसमें भीषण आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, कार धू-धू कर जलने लगी। हादसे के बाद पेट्रोल टैंकर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं फायर ब्रिगेड करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद सेना की टीम ने आकर कार को काटा और दोनों शव बाहर निकाले। हादसे में मारे गए दोनों लोगों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन कार पर दिल्ली का नंबर है और रजिस्ट्रेशन किसी 'ढींगरा' नाम के व्यक्ति के नाम पर है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों पर्यटक हो सकते हैं।

राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’