सीरियाई राष्ट्रपति ने रूस में शरण ली
बाइडेन बोले- आतंकियों को फायदा नहीं उठाने देंगे
सीरिया में आईएसआईएस के 75+ ठिकानों पर अमेरिकी हमले
दमिश्क। सीरिया में विद्रोही गुटों ने राजधानी दमिश्क पर कब्जा जमा लिया है। सीरिया में 27 नवंबर को विद्रोही गुटों और सेना के बीच लड़ाई शुरू हुई थी। विद्रोही लड़ाकों ने एक-एक कर 4 शहर जीतने के बाद 8 दिसंबर को राजधानी दमिश्क पर भी कब्जा कर लिया। इसके साथ ही सीरिया में 5 दशक से जारी असद परिवार के साम्राज्य का अंत हो गया है। राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर रूस भाग गए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने असद और उनके परिवार को राजीतिक शरण दी है। अमेरिका ने सीरिया में असद सरकार के पतन का स्वागत किया है। वहीं, सीरिया में रविवार को आईएसआईएस के ठिकानों पर 75 से ज्यादा ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। सीरिया में शक्ति संतुलन बदल गया है। आईएसआईएस इसका फायदा उठाने की कोशिश में है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। असद सरकार के सहयोगी ईरान ने सीरिया में हुए तख्तापलट को लेकर हैरानी जताई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने रविवार को कहा कि वे इस बात से हैरान हैं कि सीरियाई सेना, विद्रोहियों को रोक नहीं सकी, यह सब बहुत तेजी से हुआ। अरागची ने यह भी कहा कि सीरिया के राष्ट्रपति असद ने ईरान से कोई मदद नहीं मांगी थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन