सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के निधन की सूचना मिलते ही देश भर में सोमवार की देर शाम शोक की लहर दौड़ गई। पक्ष और विपक्ष के लगभग सभी नेताओं ने शोक प्रकट किया। उन्होंने लिखा उनका निधन बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।बता दें कि सुशील मोदी का अंतिम संस्कार पटना में होगा। दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से पटना लाया गया है। सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट से उनके आवास ले जाया जाएगा, जहां लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट पर पहुंच गया है। बता दें कि सुशील मोदी के पार्थिव देह को दोपहर 12 बजे पटना एयरपोर्ट पर लाया जाना था।
परंतु इसमें करीब डेढ़ घंटे की देरी हुई है। ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए पूर्व में तय किए गए समय से अधिक वक्त लग सकता है। प्रदेश भाजपा ने आज के अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।सुशील मोदी की अंतिम यात्रा राजेंद्र नगर आवास से संघ कार्यालय विजय निकेतन दिनकर चौराहा- नाला रोड, भट्टाचार्य मोड़, एक्जीबिशन रोड चौराहा, डाकबंगला चौराहा, कोतवाली थाना, इस्कॉन मंदिर, बुद्ध मार्ग पुल होते हुए सप्तमूर्ति पहुंचेगी, बिहार विधान सभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद वहां से भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय से आयकर गोलंबर, पुनाईचक, विश्वेश्वरैया भवन से अटल पथ होते हुए दीघा घाट सुशील मोदी की अंतिम यात्रा पहुंचेगी। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।बता दें कि एयरपोर्ट पर सुशील मोदी का पार्थिव शरीर लाए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कई नेता हवाई अड्डे पर पहुंचे हुए हैं।इनमें उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, पद्मश्री विमल जैन के अलावा कई भाजपा विधायक और प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।इधर, राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडेय के अलावा मंत्री नीतीश मिश्रा, नीरज बबलू कई नेता राजेंद्र नगर स्थित सुशील मोदी के आवास पर पहुंच गए हैं।

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन