शेयर बाजार :सेंसेक्स 30 अंक ऊपर, निफ्टी 25,400 पर

-
रियल्टी और FMCG शेयर्स चढ़े, मेटल और ऑटो में गिरावट
मुंबई । शुक्रवार को सेंसेक्स 30 अंक चढ़कर 83,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 10 अंक की तेजी है, 25,400 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी है। बजाज फाइनेंस, HUL और BEL चढ़े हैं। ट्रेंट, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील में गिरावट है। निफ्टी के 22 शेयरों में तेजी, 27 में गिरावट है। जबकि एक में कोई बदलाव नहीं है। रियल्टी और FMCG में तेजी है। मेटल और ऑटो नीचे हैं।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.11% ऊपर 39,828 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 1.55% नीचे 3,068 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.72% गिरकर 23,897 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.41% ऊपर 3,475 पर कारोबार कर रहा है।
- 3 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.77% नीचे 44,829 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.02% चढ़कर 20,601 पर और S&P 500 0.83% ऊपर 6,279 पर बंद हुए।