• सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 81,600 कारोबार कर रहा

  • निफ्टी में 100 अंक की तेजी

  • ऑटो मेटल और रियल्टी शेयर्स चढे

मुंबई । हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट के बाद तेजी है। सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 24,750 के स्तर पर है सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट है। इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड और M&M के शेयर 1% नीचे हैं। जबकि, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी है। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट है। IT, फार्मा, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में गिरावट है। जबकि ऑटो, मीडिया मेटल शेयर चढ़े हैं।

एशियाई बाजारों में गिरावट, अमेरिकी में तेजी

  • एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई 422 अंक (1.11%) नीचे 37,705 पर और कोरिया का कोस्पी 6 अंक (0.23%) गिरकर 2,635 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 75 अंक (0.32%) गिरा है, ये 23,565 पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट में 18 अंक (0.52%) की गिरावट है, ये 3,386 पर है।
  • 14 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 90 अंक (0.21%) गिरकर 42,051 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 137 अंक चढ़कर 19,146.81 पर पहुंच गया।