भाईदूज पर कायस्थ समाज का विशेष आयोजन
-
भगवान चित्रगुप्त की पूजा और महाआरती
-
बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक
भोपाल। भोपाल में भाईदूज के पावन अवसर पर कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त की विशेष पूजा का आयोजन किया। 1100 क्वार्टर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में चित्रगुप्त कल्याण मंडल और सार्वदेशिक कायस्थ युवा प्रतिनिधि संस्था के पदाधिकारियों ने महाआरती की। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने का प्रतीक है। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया। भगवान चित्रगुप्त की पूजा का विशेष महत्व भाई की दीर्घायु की कामना से जुड़ा है। कार्यक्रम में शैलेन्द्र निगम, संजीव श्रीवास्तव, जय श्रीवास्तव और सचिन श्रीवास्तव सहित कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। समाज के सभी लोगों ने मिलकर परंपराओं का निर्वहन किया और आयोजन को सफल बनाया।

पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
बरगी क्रूज हादसा: मौत के टापू पर पहुंचे उमंग सिंघार, बोले— ‘यह हादसा नहीं, सरकारी हत्या है; भ्रष्ट अफसरों को कब तक बचाएगी सरकार?’
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है