साउथ अफ्रीका के हॉस्टल में गोलीबारी, 11 की मौत:25 लोगों को गोली लगी; पुलिस बोली- अवैध शराबखाने को लेकर विवाद था
प्रिटोरिया।
दक्षिण अफ्रीका में प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल में की गई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक कुल 25 लोगों को गोली मारी गई। यह हमला शनिवार तड़के उस वक्त हुआ, जब कुछ लोग हॉस्टल के अंदर मौजूद शराबखाने में शराब पी रहे थे। मरने वालों में 3 साल का बच्चा, एक 12 साल का लड़का और 16 साल की लड़की शामिल हैं। 3 साल का बच्चा उसी अवैध शराबखाने के मालिक का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता एथलेन्दा मथे ने बताया कि हमले का मकसद फिलहाल साफ नहीं है और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यहां अवैध शराबखाने को लेकर विवाद चल रहा था। मृतकों में 10 की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा 14 लोग अभी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अवैध शराबखाने का मालिक भी घायलों में शामिल है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी