सिंगरौली की स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर तस्वीर: मृतक को नहीं मिला शव वाहन, कचरा गाड़ी में लेकर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
सिंगरौली।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरई नगर परिषद क्षेत्र में एक मृतक के परिजनों को शव वाहन तक उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके बाद मजबूरी में परिवार ने कचरा वाहन में ही शव को रखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। सिंगरौली में मरने के बाद भी सुकून नहीं है। ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। जिसके बाद कई तरह के सवाल उठने लगे है। इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि कचरा वाहन भी खराब हालत में था, जिसके चलते परिजनों को रास्ते भर गाड़ी को धक्का देना पड़ा। इस पूरी घटना ने न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग बल्कि नगर परिषद की लापरवाहियों को भी पूरी तरह उजागर कर दिया है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार शव वाहन की मांग की, लेकिन किसी अधिकारी ने बात सुनना तो दूर कोई व्यवस्था तक नहीं कराई। लिहाजा बेबसी में कचरा वाहन ही शव वाहन बन गया। अस्पताल परिसर तक पहुंचते-पहुंचते परिवार के लोग थक चुके थे, लेकिन सिस्टम की तरफ से कोई मदद नहीं मिली।

ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज