कांग्रेस नेता को BJP MLA पर जातिगत टिप्पणी का भुगतना पड़ा खामियाजा! SC-ST एक्ट में गिरफ्तार
सिंगरौली।
मध्यप्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। जिले में कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा को भाजपा विधायक राजेंद्र मेश्राम के खिलाफ कथित जातिगत टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिश्रा पर अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC-ST Act) के तहत केस दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक सार्वजनिक मंच से कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा ने विधायक मेश्राम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस बयान का वीडियो वायरल होते ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सख्त विरोध जताया और कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख पुलिस ने जांच की और मिश्रा को गिरफ्त में लिया। देवसर सीट से विधायक राजेंद्र मेश्राम ने 21 सितंबर को बैढन पुलिस स्टेशन में मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव भास्कर मिश्रा के खिलाफ शिकायत की थी। मिश्रा पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने ऐसी अपमानजनक शब्द बोले हैं जो सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस घटना ने सिंगरौली के राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नेताओं की यह मानसिकता दलित समाज का अपमान है और इसका जवाब जनता चुनाव में देगी। वहीं कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। लिहाजा "मिश्रा के खिलाफ SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वैसे आपको बता दें कि मिश्रा के खिलाफ पहले से ही 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी