सिंगर सोनू निगम ने राष्ट्रपति भवन में दी परफॉर्मेंस
नई दिल्ली। सिंगर सोनू निगम ने सोमवार, 3 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति भवन के ओपन थिएटर के उद्घाटन में परफॉर्मेंस भी दी। इसके ठीक एक दिन पहले ही सोनू निगम की पुणे के एक कॉन्सर्ट के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
राष्ट्रपति कार्यालय ने शेयर की कार्यक्रम की तस्वीरें
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से एक पोस्ट एक्स पर शेयर किया गया है, जिसमें लिखा गया, 'प्रसिद्ध सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर सोनू निगम ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति भवन दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में नवनिर्मित ओपन एयर थिएटर में परफॉर्म भी किया।
कॉन्सर्ट के दौरान उठा था पीठ में दर्द
दरअसल, सोनू निगम अपने इंस्टाग्राम पर सोमवार को एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वह बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे था। उन्होंने कहा, 'ये मेरी जिंदगी का सबसे कठिन दिन रहा, लेकिन संतुष्टि भरा रहा। मैं गा रहा था और साथ ही हिल रहा था, जिस कारण मेरी पीठ में ऐंठन शुरू हो गई। लेकिन इसके बाद भी मैंने इसे किसी तरह से खुद को संभाला, क्योंकि मैं लोगों की उम्मीद नहीं तोड़ना चाहता था। इसलिए मैंने अपना कॉन्सर्ट पूरा किया। मुझे खुशी है कि सब ठीक रहा।
सिंगिग के लिए जीत चुके हैं ढेरों अवॉर्ड्स
स्टेज सिंगर के तौर पर करियर शुरू करने वाले सोनू निगम को 'मॉर्डन रफीÓ का तमगा हासिल है। अपने करियर में उन्होंने 32 से ज्यादा भाषाओं में लगभग 6 हजार गाने गए हैं। उनकी शानदार गायकी के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड, फिल्म फेयर अवॉर्ड समेत कई और भी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। साल 2022 में सोनू निगम को पद्म श्री सम्मान मिल चुका है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?