चांदी 1,065 महंगी होकर 91,090 प्रति किलो हुई
- सोना 146 बढ़कर 76,538 पर पहुंचा
- कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत
नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में गुरुवार को बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 146 रुपए बढ़कर 76,538 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,392 रुपए प्रति दस ग्राम थी। चांदी के दाम में भी तेजी है। ये 1,065 रुपए बढ़कर 91,090 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी 90,025 रुपए पर थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,040 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,890 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,890 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,890 रुपए है।
भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,940 रुपए है।