श्रीनगर में सेना का ऑपरेशन महादेव, पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा समेत 3 पाकिस्तानी आतंकी ढेर
श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लिडवास में सेना ने सोमवार को 3 पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर कर दिया है। इसकी जानकारी इंडियन आर्मी की चिनार कॉर्प्स ने दी है। सेना ने बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत यह कार्रवाई की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मुख्य आरोपी हाशिम मूसा भी शामिल है। हालांकि सेना ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आतंकियों के पास से अमेरिकी निर्मित M4 कार्बाइन, AK-47, 17 राइफल ग्रेनेड मिले हैं। इनके अलावा और भी कई संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं। आर्मी प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों की पहचान करने की कोशिश जारी है। आज शाम तक मीडिया को ऑपरेशन महादेव पर जानकारी दी जाएगी। इंडियन आर्मी के अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी के बाद सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान दूर से दो बार गोलियां चलने की आवाज सुनी गई। इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं