मेडिकल कॉलेज के SNCU वार्ड में खुलेआम घूम रहे हैं खतरनाक चूहे, खतरे में है नवजात बच्चों की जान
शिवपुरी।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में मासूम नवजातों की जान खतरे में है, क्योंकि सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वार्ड में खुलेआम खतरनाक चूहे घूम रहे हैं. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस 4 सेकंड के वीडियो ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है. हाल ही में इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में चूहों ने दो नवजातों के हाथ कुतर दिए थे, जिससे दोनों की मौत हो गई थी. बावजूद इसके मध्य प्रदेश के अन्य अस्पताल ने इससे सबक नहीं लिया. शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में बने SNCU वार्ड में खतरनाक चूहे दिखाई दे रहे हैं. इससे नवजात के परिजन डरे सहमे हैं, क्योंकि ये चूहे इन नवजातों की जान को कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं.
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के SNCU वार्ड में खुलेआम घूम रहा चूहा
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के SNCU वार्ड का है. इस वीडियो में साफ तौर से देखा जा रहा है कि SNCU वार्ड में घूमता हुआ चूहा दिखाई दे रहा है. इन चूहों को किसी ने अपने फोन में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.
खतरे में है मासूम नवजातों की जान
इस वीडियो के मुताबिक, वार्ड में जहां मासूम नवजात बच्चे भर्ती हैं, वहां चूहे खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं, जो बच्चों की जिंदगी को लेकर एक बड़ा खतरा है.

होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी नाकाबंदी शुरू, जहाजों की आवाजाही ठप—तेल-गैस संकट गहराने के आसार
रूह कंपा देने वाला खुलासा: पलंग के अंदर मिली महिला डांसर की सड़ी-गली लाश, बदबू से हड़कंप
‘बंगाल गया तो गिरफ्तार हो जाऊंगा’: कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस
एमपी में चढ़ा पारा: 48 घंटे में 4°C उछाल, कई शहर ‘आग का गोला’ बने—IMD का अलर्ट
3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, 5 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन—इस बार मिलेंगी नई सुविधाएं