चंबल के शिवपुरी में भूचाल... नपा अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे
पार्षदों ने गाजे बाजे के साथ सौंपे इस्तीफे, लगाए गायत्री शर्मा चोर है के नारे
भोपाल / शिवपुरी।
बुधवार भिण्ड तो गुरूवार शिवपुरी के नाम रहा है भाजपा के लिए दोनों ही दिन कुछ खास नहीं रहे सत्ताधारी पार्टी के लिए बुधवार को विधायक नरेंद्र कुशवाहा ने कलेक्टर को मारने लिए मुक्का तैयार कर ही लिया था और आज शिवपुरी नपाध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने एक राय होकर अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। ज्ञात हो कि यह वही पार्षद हैं जिन्होंने बगीचा सरकार में कसम खाई थी लेकिन आज उन सभी पार्षदों ने अपने इस्तीफे एडीशनल कलेक्टर को सौंप दिए है। नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा पर आरोप लगते रहे है कि उन पर महल की कृपा हैं महल की कृपा से वह नपाध्यक्ष बन पाई हैं। भ्रष्टाचारी है, तानाशाही रवैया रहता हैं ऐसे कई तरह के आरोप पार्षदों ने लगाए हैं गौर करने वाली बात यह भी हैं कि इन पार्षदों में भाजपा के पार्षद हैं और कांग्रेस के भी। इन इस्तीफोंं से मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ शिवपुरी नगर पालिका में सियासी भूचाल आ गया है। नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के अमान्य हो जाने के बाद अब पार्षदों ने नया दांव चल दिया है।
दो माह से जारी था विरोध
दरअसल, बीते दो महीनों से विपक्षी पार्षद लगातार नपाध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। जब अविश्वास प्रस्ताव की नौबत आई, तो अंतिम समय में कुछ पार्षदों ने कलेक्टर को पत्र देकर प्रस्ताव वापस ले लिया। इसी के चलते अब पार्षदों ने इस्तीफा देने का फैसला लिया है।
सोशल मीडिया पर घोषणा
कई पार्षदों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से इस्तीफे की घोषणा की है। उनका कहना है कि वे नपाध्यक्ष से आहत हैं और मान-सम्मान की लड़ाई के लिए पद छोड़ रहे हैं। सभी पार्षदों ने साफ कहा है कि वे अध्यक्ष के व्यवहार और कार्यशैली से असंतुष्ट हैं। उनका आरोप है कि नगर की समस्याओं को लेकर बार-बार उठाई गई मांगों को अनसुना किया गया।
इन पार्षदों ने दिया इस्तीफा
इस्तीफा देने वालों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय तीनों दलों से जुड़े पार्षद शामिल हैं। इनमें भाजपा समर्थक गौरव सिंघल, कांग्रेस की मोनिका सीटू सरैया , भाजपा के राजू गुर्जर , भाजपा पार्षद राजा यादव , कांग्रेस की ममता बाईसराम धाकड़, कांग्रेस पार्षद संजय गुप्ता, भाजपा की मीना पंकज शर्मा , भाजपा के विजय शर्मा बिंदास, पार्षद ओमप्रकाश जैन ओमी ओमप्रकाश ओमी के बारे में आपको बताते चलें कि बड़े ही ईमानदारी से अपना कार्य का निर्वहन करने के लिए जाने जाते हैं विगत तीन पीढियों से संघ से जुड़े हैं अभी हाल ही में ओमी जैन ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दिया था। भाजपा की सरोज धाकड़ , नगरपालिका उपाध्यक्ष सरोज रामजी व्यास , भाजपा की नीलम बघेल, भाजपा की रीना कुलदीप शर्मा, भाजपा की तारा राठौर, कांग्रेस की कमला किशन शाक्य और भाजपा समर्थक कृष्णा नागर (वार्ड 39) प्रमुख रूप से शामिल हैं। सोचने वाली बात यह भी है कि उपाध्यक्ष ने तक दे दिया इस्तीफा। यह भाजपा के लिए बहुत ही चिंता की बात है। चंबल से जिस तरह से समीकरण बदल रहे हैं हालात बिगड़ रहे हैं उससे आने वाले दिनों में बड़ा खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ सकता है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा