AAP विधायक पठानमाजरा गिरफ्तार: रेप केस में ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे से पकड़े गए
शिवपुरी।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सनौर से पहली बार विधायक बने हरमीत सिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार किया गया है। वे पिछले सितंबर से एक रेप केस में फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी ग्वालियर-शिवपुरी से गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें पटियाला ले जा रही है, जहां उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। सनौर से पहली बार विधायक बने पठानमाजरा की तलाश सितंबर से ही की जा रही थी।
क्या है मामला
बता दें कि पठानमाजरा के खिलाफ 1 सितंबर 2025 को दुष्कर्म, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोपों में भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 420 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहे थे। पठानमाजरा पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं, जबकि आपराधिक धमकियों के आरोप भी शामिल हैं। वह सितंबर 2025 से ही इस मामले में फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। एफआईआर के अनुसार, एक महिला जो साल 2013-14 में उनके संपर्क में आई थी, उसने आरोप लगाया है कि पठानमाजरा ने उसे शादी का झांसा देकर गुमराह किया और उसका शारीरिक शोषण किया। महिला ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की थी।

5वीं-8वीं के रिजल्ट में छात्राओं का दबदबा, टॉप-10 में नया नंबर-1 जिला
गिलेस्पी के बयान से फिर उड़ा पाकिस्तान सुपर लीग का मजाक
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों के ई-टेंडर का 8वां चरण शुरू, 27 मार्च को ऑक्शन
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती पर CM विष्णु देव साय का कड़ा रुख