विधायक हेलमेट पहनकर खाद की लाइन में लगे:शिवपुरी कलेक्टर को फोन कर बोले- पटवारी चेहरा देखकर कूपन बांट रहे, व्यवस्था दुरुस्त कराएं
शिवपुरी।
शिवपुरी में विधायक कैलाश कुशवाह किसान बनकर पोहरी कृषि उपज मंडी में खाद लेने के लिए लाइन में लगे। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। करीब एक घंटे तक लाइन में खड़े रहकर टोकन वितरण की स्थिति का जायजा लिया। विधायक कुशवाह ने बताया कि किसान सुबह 4 बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन मौके पर कोई पुलिस बल, तहसीलदार, एसडीएम या अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। किसानों को धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ रहा था। पटवारी चेहरा देखकर कूपन बांट रहे थे, जिससे वास्तविक किसानों को टोकन नहीं मिल पा रहे थे।
कलेक्टर को फोन कर इंतजामों के बारे में बताया
विधायक कुशवाह ने मौके से ही कलेक्टर को फोन कर अव्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं थी। कुछ किसानों को सुबह से 10:30 बजे तक लाइन में लगने के बाद भी कूपन नहीं मिला, जबकि कुछ लोगों को पहले से ही टोकन दे दिए गए थे।
विधायक ने आरोप लगाया कि कई दुकानों पर खाद की बिक्री निर्धारित दर से अधिक दाम पर की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे विक्रेताओं पर कार्रवाई करने और निर्धारित दर पर खाद की बिक्री सुनिश्चित करने की मांग की।
बोले- यहां न अधिकारी हैं, न पुलिस
कुशवाह ने कहा, "मैंने खुद किसान बनकर लाइन में लगकर देखा कि यहां न अधिकारी हैं, न पुलिस। किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल रही है। मैंने कलेक्टर साहब से कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने टीआई पोहरी को फोन लगाकर मौके पर बुलाया, जिसके बाद पुलिस पहुंची और हालात को नियंत्रित किया गया।
एसडीएम ने दिया व्यवस्था सुधारने का आश्वासन
पोहरी के एसडीएम अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस बल की अनुपस्थिति के कारण थोड़ी भीड़ और धक्का-मुक्की की स्थिति बनी थी, लेकिन अब हालात नियंत्रण में हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे से बेहतर व्यवस्था की जाएगी और जिन किसानों को टोकन नहीं मिला है, उन्हें आगामी तारीखों में टोकन वितरित किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश में 6 साल में 2.70 लाख से ज्यादा बेटियां-बहुएं लापता
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’