‘प्रभारी मंत्री को ढूंढकर लाओ, 11000 इनाम पाओ’, विधायक ने की घोषणा…
श्योपुर।
श्योपुर में बारिश से खराब हुई धान की फसल का मुआवजा दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस के विधायक बाबू जंडेल सहित कांग्रेसी नेताओं ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। शहर के पटेल चौक पर किसान कांग्रेस के बैनर तले धरने पर बैठे विधायक जंडेल और कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि शासन-प्रशासन जल्द मुआवजा राशि जारी करें। साथ ही विधायक ने कहा कि प्रभारी मंत्री को अगर कोई ढूंढकर लाएगा, तो मैं उसे 11 हजार रुपए का इनाम दूंगा।
नाराज किसानों को कांग्रेस विधायक का समर्थन
जिला कांग्रेस कर्मेटी के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए अतिवृष्टि से धान एवं खरीफ की अन्य फसल को हुए नुकसान के मुआवजे के साथ किसानों के बिजली बिल, केसीसी माफ, विद्युत विभाग द्वारा किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। साथ ही कहा कि जब तक मांगों का निराकरण नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान विधायक जंडेल सहित पूर्व नपाध्यक्ष दौलतराम गुप्ता, रितेश तोमर, चीनी कुरैशी, रामभरत मीणा, सुमेर सिंह सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली