टोल टैक्स पर बचने के लिए भाजपा नेता का हंगामा! हाईवे पर कुर्सी लगाकर बैठे, जमकर की तू-तू मैं मैं
शहडोल ।
मध्य प्रदेश के शहडोल में टोल टैक्स के लिए रोके गए नेता जी ने हाईवे पर हंगामा कर दिया। नेता जी ने टोल कर्मियों के साथ गाली गलौच किया और हाईवे पर ही कुर्सी लगाकर बैठ गए। नेता जी का कहना था कि हम ही टोल टैक्स क्यों दे।ब्यौहारी नगर परिषद अध्यक्ष राजन गुप्ता का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। देर रात टोल प्लाजा पर नेताजी ने ऐसा हंगामा मचाया कि कर्मचारियों के पसीने छूट गए। गालियों की बौछार और फिर हाईवे पर कुर्सी लगाकर बैठ गए नेताजी ने टोलकर्मियों का हाल बेहाल कर दिया। आरोप है कि भाजपा नेता होने का रसूख दिखाते हुए टोल टैक्स देने से साफ इनकार कर दिया। अब इस वायरल वीडियो पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। दरअसल, जैसे ही नेता जी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो टोल कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। देखते ही देखते टोल टैक्स से बचने के लिए नेताजी ने हाईवे पर हंगामा शुरु कर दिया। गुस्से में गालियों की बरसात की। कर्मचारियों को मनाना पड़ा, लेकिन नेताजी का तेवर था आसमान पर!” ब्यौहारी नगर परिषद अध्यक्ष राजन गुप्ता टोल प्लाजा पर रसूख दिखाते हुए बोले– हम ही क्यों दें टोल टैक्स?… देखते ही देखते सोशल मीडिया पर मचा बवाल!”

2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे