प्रदेश के कई जिलों में छाया कोहरा
- पारा बढ़ने से सर्दी में गर्मी का अहसास
- कब बदलेगा मौसम?
भोपाल। मध्य प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। 24 जनवरी से एक बार फिर ठंड का दौर शुरू होगा। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह से कोहरा छाया। कुछ जिलों में बूंदाबांदी का भी अलर्ट है। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां पहले कड़ाके की ठंड का दौरा चल रहा था, वहीं अब दो-तीन दिन से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दिन में ठंड गायब सी हो गई है और धूप खिल रही है। हालांकि, रात में कुछ शहरों में ठंड अभी भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है की हवा का रुख बदलने से मौसम में परिवर्तन आया है। रात में भोपाल, मंडला, पचमढ़ी, राजगढ़, उमरिया, नौगांव जैसे शहरों में पारा 10 डिग्री और दिन का 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। 24 जनवरी से ठंड का एक दौर और आ सकता है। इससे पहले बुधवार को ग्वालियर-चंबल में बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तरी हवा आने से रात के तापमान में गिरावट के आसार है।
दो-तीन डिग्री गिरेगा पारा
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया प्रदेश में हवा का रुख बदलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 24 जनवरी से उत्तर से सर्द हवा आना शुरू हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। पिछले चार दिन से प्रदेश के मौसम में काफी बदलाव हुआ है। जिन शहरों में दिन में पारा 20 डिग्री के नीचे था और शीतलहर चल रही थी, वहां पर ठंड का असर नहीं है, तेज धूप है। कई शहरों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।
प्रदेश में 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
22 जनवरी : ग्वालियर, भिंड, दतिया और मुरैना में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे पहले सुबह ग्वालियर, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा रहेगा।
23 जनवरी : मौसम साफ हो जाएगा। कोहरे या बारिश का अलर्ट नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव