सिवनी में नालों से गुजर रहीं पेयजल लाइनें बनी खतरा, इंदौर की घटना के बाद भी प्रशासन बेपरवाह
सिवनी।
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई घटना में 15 लोगों की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। सबसे साफ शहर में हाहाकार मचा हुआ है। इसके बाद भी प्रशासन की लापरवाही थमती नजर नहीं आ रही है। सिवनी शहर में पेयजल लाइन के हालात चिंताजनक है और इसको लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है।
दरअसल, शहर में घरेलू और व्यवसायिक करीब 18 हजार नल कनेक्शन हैं। अधिकांश कनेक्शन नाले और नालियों से होकर गुजरी पेयजल लाइन से हैं। यदि लीकेज की समस्या हुई तो गंभीर समस्या बन सकती है। जहां प्रशासन खुद कहता है कि शुद्ध जल का ही उपयोग करें। बावजूद भी ऐसी लाइनों को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की जा रही।
नालों से भी गुजरी लाइनें
नवीन जलावर्धन योजना की मुख्य पाइप लाइनें शहर के नालों से होकर गुजरी हैं। दो पाइप वाला ज्वाइंट सेक्शन भी बीच नाले में है। यदि लीकेज हुुआ तो दूषित पानी पाइप के अंदर जाकर नलों से घरों तक पहुंच जाएगा। यह दूषित पानी कई लोगों को बीमार कर सकता है। शहर बस स्टैंड के पास नाले में यह स्थिति देखी जा सकती है।
नाली किनारे से कनेक्शन
जलावर्धन योजना की डिस्ट्रीब्यूटर पाइप लाइन से घरेलु कनेक्शन दिए गए हैं। यह कनेक्शन सडक़ किनारे डाली गई लाइन से दिए गए हैं जो कि रोड किनारे स्थित नालियों से होकर गुजरी हैं। पाइन नालियों में डूबे रहते हैं। शहर में कई जगह पाइप लाइन फूटने की शिकायतें मिलती रहती हैं। हालांकि अभी तक दूषित पानी को लेकर कोई गंभीर शिकायत सामने नहीं आई है।
जानलेवा होता है दूषित पानी
जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ विनोद दहायत का कहना है कि दूषित पानी जानलेवा भी हो सकता है। इसके कारण उल्टी-दस्त की शिकायत होती है। दूषित पानी से लिवर, आंत और स्टमक प्रभावित होता है। इसलिए हमेशा साफ पानी पीना चाहिए। दूषित पानी का सबसे जल्दी असर बच्चों में होता है।
सिवनी नगर पालिका के सीएमओ विशाल सिंह मस्कोले ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सही है कि पेयजल लाइन नाले और नालियों से होकर गुजरी है। लीकेज की कुछ शिकायतें आती हैं जिनका सुधार कर दिया जाता है। सप्लाई से पहले पानी की जांच होती है। फिर भी इंदौर की घटना से सबक लेकर पानी की जांच कराई जाएगी।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट