सेंसेक्स 200 अंक ऊपर 83,900 पर कारोबार कर रहा
-
निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा
-
IT, मेटल और फार्मा शेयरों में तेजी
मुंबई। बुधवार को सेंसेक्स 200 अंक ऊपर 83,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है, ये 25,600 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और TCS में 1% से ज्यादा की तेजी है। HDFC, बजाज फिनसर्व और इटरनल (जोमैटो) नीचे हैं। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में तेजी है। NSE का IT इंडेक्स 1.54% चढ़ा है। मेटल और फार्मा में भी तेजी है। FMCG और सरकारी बैंकों में मामूली गिरावट है।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.98% गिरकर 39,594 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 1.17% चढ़कर 3,053 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.63% चढ़कर 24,223 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.058% गिरकर 24,223 पर कारोबार कर रहा है।
- 1 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.91% चढ़कर 44,495 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.82% नीचे 20,203 पर और S&P 500 0.11% नीचे 6,198 पर बंद हुए।

सांप पर भी भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं’—चुनावी रैली में ममता बनर्जी का हमला
लालू बनाम नीतीश: सबसे बड़ा अंतर क्या? शिवानंद तिवारी ने खोला राज, क्यों तमतमा गए थे सीएम
केकेआर के खिलाफ ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन पर मोहम्मद कैफ भड़के, उठाए सवाल
अनोखा ग्रीन कॉरिडोर: 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 7 घंटे का सफर घटकर 2.30 घंटे