• निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी 

  • मेटल IT और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी

मुंबई। हफ्ते के पहले कारोबार दिन आज यानी सोमवार, 26 मई को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 82,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी है, ये 25,050 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी है, एक में गिरावट है। महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स सहित कुल 11 शेयर्स 2.7% तक ऊपर हैं। जोमैटो में करीब 3.5% की गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 48 शेयरों में तेजी और 2 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टर्स में तेजी है। ऑटो इंडेक्स में 1.33%, मेटल में 1.06%, IT में 0.76% और रियल्टी में 0.83% की तेजी है।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार, अमेरिकी में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 250 अंक ऊपर 37,400 और कोरिया का कोस्पी 32 अंक (1.26%) ऊपर 2,624 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 250 अंक (1.02%) की गिरावट है, ये 23,360 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट 10 अंक (0.30%) नीचे 3,340 पर कारोबार कर रहा है।
  • 23 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 256 अंक गिरकर 41,603 पर, नैस्डेक कंपोजिट 188 अंक (1%) नीचे 18,737 पर और S&P 500 भी 39 अंक (0.67%) गिरकर 5,802 पर बंद हुआ।

23 मई को विदेशी निवेशकों ने 1,795 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 23 मई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,794.59 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 299.78 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
  • मई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 12,191.61 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 34,497.56 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है।
  • अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹28,228.45 करोड़ की नेट खरीदारी की।