सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 82,400 पर कारोबार कर रहा
निफ्टी में 50 अंक से ज्यादा की तेजी
ऑटो, रियल्टी और मीडिया शेयरों में उछाल
मुंबई । मंगलवार को सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 82,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 25,150 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी है। सनफार्मा, टाटा मोटर्स और BEL के शेयर्स ऊपर हैं। HCL टेक और जोमैटो में 2.7% तक की गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 40 शेयर्स चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। NSE से सभी सेक्टरों में भी तेजी है। सबसे ज्यादा मीडिया 1.15% चढ़ा है। ऑटो और रियल्टी में 1% तक की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.12% नीचे 39,507 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.13% गिरकर 3,198 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.025% चढ़कर 24,197 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.93% नीचे 3,487 पर कारोबार कर रहा है।
- 14 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.20% ऊपर 44,460 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.27% चढ़कर 20,640 पर और S&P 500 0.14% नीचे 6,269 पर बंद हुए।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त