सेंसेक्स 350 गिरकर 81,300 पर कारोबार कर रहा

-
निफ्टी 100 अंक नीचे 24,730 पर आया
-
ऑटो और IT शेयरों में ज्यादा बिकवाली
मुंबई । हफ्ते के आखिरी दिन आज यानी शुक्रवार, 30 मई को सेंसेक्स करीब 350 अंक गिरकर 81,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की गिरावट है, ये 24,730 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और 3 में तेजी है। जोमैटो, L&T और बजाज फिनसर्व 2.10% तक ऊपर हैं। इंफोसिस, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.5% तक गिरे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से 10 में तेजी और 40 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टर्स में गिरावट है। सबसे ज्यादा IT, ऑटो और मीडिया, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग के शेयर्स गिरे हैं।
एशियाई बाजारों में गिरावट, अमेरिकी में मामूली तेजी
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 550 अंक (1.45%) गिरकर 37,885 पर और कोरिया का कोस्पी 20 अंक नीचे 2,700 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 350 अंक (1.50%) गिरकर 23,224 के स्तर पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 10 अंक (0.30%) गिरकर 3,353 पर कारोबार कर रहा है।
- 29 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 117 अंक चढ़कर 42,216 पर, नैस्डेक कंपोजिट 75 अंक ऊपर 19,176 पर और S&P 500 भी 24 अंक चढ़कर 5,912 पर बंद हुआ था।
29 मई को घरेलू निवेशकों ने 4,287 करोड़ के शेयर खरीदे
- 29 मई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 884 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,287 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
- मई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 18,223 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 58,546 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है।
- अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹28,228.45 करोड़ की नेट खरीदारी की।