सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 80,850 पर कारोबार कर रहा
- निफ्टी भी 70 अंक चढ़ा, NSE के मीडिया
- IT और ऑटो इंडेक्स में तेजी
मुंबई। मंगलवार को सेंसेक्स 250 अंक चढ़कर 80,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की तेजी है, ये 24,650 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट है। M&M, TCS और बजाज फाइनेंस के शेयर्स चढ़े हैं। ICICI बैंक, BEL और HDFC बैंक में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में तेजी और 20 में गिरावट है। NSE के प्राइवेट बैंकिंग, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट है। मीडिया, IT, ऑटो, मेटल और बैंकिंग शेयरों में तेजी है।
एशियाई बाजारों में तेजी, अमेरिकी गिरे
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 2.46% ऊपर 42,849 पर और कोरिया का कोस्पी 0.37% चढ़कर 3,218 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.030% ऊपर 24,914 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.51% चढ़कर 3,666 पर कारोबार कर रहा है। 11 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.45% नीचे 43,975 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.30% गिरकर 21,385 पर और S&P 500 0.25% नीचे 6,373 पर बंद हुए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन